Wednesday, 30 November 2016

cgvyapam recruitment 2017 छ.ग. व्‍यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर (CG Vyapam) रायपुर द्वारा राजस्‍व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत राजस्‍व निरीक्षक (RI) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए रोजगार विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए छ.ग. के स्‍थानीय/जिले के मूल निवासियों से दिनांक 29 नवम्‍बर 2016 से दिनांक 14 दिसम्‍बर 2016 तक ऑनलाईन आवेदन मंगाया गया है। ऐसे उम्‍मीदवार जो इन पदों के लिए निर्धारित शै‍क्षणिक योग्‍यता एवं अन्‍य अर्हताओं की पूर्ति करते हों, वे अंतिम ति‍थि के पूर्व विभाग को अपना आवेदन उचित माध्‍यम से प्रस्‍तुत कर सकते हैं।

CG Vyapam Recruitment 2017 for Revenue Inspector-RI

इस रोजगार सूचना के संबंध में अन्‍य विवरण निम्‍नानुसार है -
विभाग का नाम (Name of Department) -
राजस्‍व एवं आपदा प्रबंधन विभाग।

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्‍था (Exam Conducted By) -
छत्‍तीसगढ़ व्‍यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर (CG Vyapam Raipur)

पदों के नाम (Name of Posts) -
राजस्‍व निरीक्षक (Revenue Inspector -RI)

पदों की संख्‍या (Number of Posts) -
कुल 90 पद।

पद की श्रेणी (Category of Posts) -
नियमित (तृतीय श्रेणी)

वेतनमान (Pay Scale)-
इस रोजगार सूचना पर वेतनमान 5200-20200/- (ग्रेड पे 2800/-) रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

शैक्षणिक योग्‍यता एवं अनुभव (Educational Qualification & Experiences) -
इस रोजगार सूचना पर आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवार के पास किसी मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालय से स्‍नातक डिग्री होना अनिवार्य है। अथवा उम्‍मीदवार के पास किसी मान्‍यता प्राप्‍त तकनीकी विश्‍वविद्यालय/संस्‍था से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्‍लोमा होना चाहिए।

आरक्षण (Reservation) -
नियमानुसार।

आयु (Age) -
इस रोजगार सूचना पर आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गयी है।

आवेदन शुल्‍क/परीक्षा शुल्‍क (Application Fee/Exam Fee) -
सामान्‍य वर्ग - 350/- रूपये।
अन्‍य पिछड़ा वर्ग - 250/- रूपये।
अ.जा./अ.ज.जा./दिव्‍यांग - 200/- रूपये।

आवेदन कैसे करें (How to Apply) -
इस रोजगार सूचना पर केवल ऑनलाईन आवेद किया जा सकता है। इसके लिए उम्‍मीदवार को विभागीय वेबसाइट में जाकर समस्‍त जानकारी भरनी होगी एवं उपलब्‍ध माध्‍यम से शुल्‍क का भुगतान करना होगा।

महत्‍वपूर्ण तिथि एवं कार्यक्रम (Important Date & Schedule) -
विभाग में ऑनलाईन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 29 नवम्‍बर 2016
ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 14 दिसम्‍बर 2016
ऑनलाईन शुल्‍क भुगतान की तिथि - 29 नवम्‍बर 2016 से 14 दिसम्‍बर 2016
एसबीआई के चालान के माध्‍यम से शुल्‍क भुगतान की तिथि - 16 दिसम्‍बर 2016 से 17 दिसम्‍बर 2016
लिखित परीक्षा की तिथि - 22 जनवरी 2017

परीक्षा केन्‍द्र (Exam Center) -
प्रदेश के 16 जिले।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) -
इस रोजगार पद पर चयन हेतु विभाग द्वारा आवश्‍यकतानुसार लि‍खित परीक्षा/कौशल परीक्षा/दस्‍तावेज सत्‍यापन/साक्षात्‍कार (जो भी लागू हो) आयोजित की जा सकेगी। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्‍मीदवार का चयन किया जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment