Saturday, 26 November 2016

Patwati Job News 2016-17

CG Vyapam Recruitment
छत्‍तीसगढ़ व्‍यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) रायपुर द्वारा राजस्‍व विभाग के अंतर्गत पटवारी 1085 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार विज्ञापन जारी किया गया है। इसके लिए दिनांक 18 नवम्‍बर 2016 से दिनांक 07 दिसम्‍बर 2016 तक ऑनलाईन आवेदन मंगाये गये हैं। ऐसे अभ्‍यर्थी जो इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्‍यता एवं अन्‍य अर्हताओं की पूर्ति करते हों, वे अंतिम तिथि के पूर्व विभाग को उचित माध्‍यम से अपना आवेदन प्रस्‍तुत कर सकते हैं।
इस रोजगार के संबंध में अन्य विवरण निम्नानुसार है –
CG Vyapam Recruitment for Patwari & RI Posts

विभाग/संस्था/संगठन का नाम (Name of Organisation) –
राजस्‍व विभाग छत्‍तीसगढ़

परीक्षा लेने वाली संस्‍था -
छत्‍तीसगढ़ व्‍यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) रायपुर (छ.ग.)

पद का नाम (Name of Post) –
पटवारी (Patwari) – 1085 पद।

पदों की संख्‍या (Number of Posts) –
कुल 1085 पद।

पद की श्रेणी (Category of Post) –
तृतीय श्रेणी।

वेतनमान (Pay Scale) –
इस रोजगार सूचना पर वेतनमान 5200-20200/- (ग्रेड पे 2200/-) रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

शैक्षणिक योग्‍यता एवं अनुभव (Educational Qualification And Experiences) –
इस रोजगार सूचना पर आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवार के पास छत्‍तीसगढ़ शासन से मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍था/बोर्ड से हायर सेकेण्‍डरी परीक्षा उत्‍तीर्ण के साथ कम्‍प्‍यूटर में एक वर्षीय डिप्‍लोमा सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
* शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें।

आरक्षण (Reservation/Quota) –
नियमानुसार।
* रिक्त पदों की वर्गवार एवं आरक्षण संबंधी जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें।

आयु (Age) –
इस रोजगार सूचना पर आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवार की आयु कम से 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष के बीच निर्धारित किया गया है।
* आयु एवं आयु में छूट संबंधी जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें।

आवेदन/परीक्षा शुल्क (Application/Exam Fee) -
सामान्‍य वर्ग – 350/- रूपये।
अन्‍य पिछड़ा वर्ग – 250/- रूपये।
अ.जा./अ.ज.जा.– 200/- रूपये।
* आवेदन/परीक्षा शुल्क संबंधी जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें।

आवेदन कैसे करें (How to Apply) –
इस रोजगार सूचना पर केवल ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए उम्‍मीदवार को विभागीय वेबसाइट में जाकर निर्देशानुसार समस्‍त जानकारी भरनी होगी एवं उपलब्‍ध माध्‍यम से शुल्‍क का भुगतान करना होगा।
* इस रोजगार पद पर आवेदन करने संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अनुसरण करें।

महत्वपूर्ण तिथि एवं कार्यक्रम (Important Date & Schedule)-
विभाग में ऑनलाईन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 18 नवम्‍बर 2016।
ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि – 07 दिसम्‍बर 2016
ऑनलाईन परीक्षा शुल्‍क भुगतान की अंतिम तिथि – 07 दिसम्‍बर 2016
ऑफलाईन चालान के माध्‍यम से शुल्‍क भुगतान की अंतिम तिथि – 08 दिसम्‍बर 2016
चालान के माध्‍यम से शुल्‍क भुगतान की अंतिम तिथि – 09 दिसम्‍बर 2016
लिखित परीक्षा तिथि – 08 जनवरी 2017

परीक्षा केन्‍द्र (Exam Center) –
प्रदेश के सभी 27 जिले।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) -
इस रोजगार पद पर चयन हेतु विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा/दस्तावेज सत्यापन/ साक्षात्कार (जो भी लागू हो) आयोजित की जा सकेगी, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जा सकेगा। 

No comments:

Post a Comment