कार्यालय छत्तीसगढ़ माध्यस्थम अधिकरण रायपुर द्वारा निज सहायक, शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर), सहायक ग्रेड 3, वाहन चालक एवं भृत्य/चौकीदार/स्वीपर/फर्राश पदों पर सीधी भर्ती हेतु रोजगार विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के स्थानीय/जिले के मूल निवासियों से दिनांक 15 दिसम्बर 2016 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन मंगाया गया है। ऐसे उम्मीदवार जो इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अर्हताओं की पूर्ति करते हों, वे अंतिम तिथि के पूर्व विभाग को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
इस रोजगार के संबंध में अन्य विवरण निम्नानुसार है –
Recruitment for various job post in regular basis in CGMadhyastham Adhikaran Raipur
विभाग/संस्था/संगठन का नाम (Name of Organisation) –
कार्यालय छत्तीसगढ़ माध्यस्थम अधिकरण रायपुर (छ.ग.)
पदों के नाम (Name of Posts) –
1. निज सहायक – 2 पद।
2. शीघ्रलेखक – 2 पद।
3. सहायक ग्रेड 3 – 3 पद।
4. वाहन चालक – 1 पद।
5. भृत्य/चौकीदार – 3 पद।
6. फर्राश/स्वीपर- 1 पद।
पदों की संख्या (Number of Posts) –
कुल 12 पद।
पद की श्रेणी -
नियमित (तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी)
वेतनमान (Pay Scale) –
1. निज सहायक – 9300-34800/- (ग्रेड पे 4300/-) रूपये प्रतिमाह।
2. शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) – 5200-20200/- (ग्रेड पे 2800/-) रूपये प्रतिमाह।
3. सहायक ग्रेड 3 – 5200-20200/- (ग्रेड पे 1900/-) रूपये प्रतिमाह।
4. वाहन चालक – 5200-20200/- (ग्रेड पे 1900/-) रूपये प्रतिमाह।
5. भृत्य/चौकीदार – कलेक्टर दर।
6. फर्राश/स्वीपर- कलेक्टर दर (आकस्मिकता निधि)।
शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव (Educational Qualification And Experiences) –
इस रोजगार सूचना पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 5वीं/8वीं/10वीं/12वीं/स्नातक उत्तीर्ण के साथ कम्प्यूटर एवं टायपिंग में डिप्लोमा निर्धारित किया गया है।
* शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें।
आरक्षण (Reservation/Quota) –
नियमानुसार।
* रिक्त पदों की वर्गवार एवं आरक्षण संबंधी जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें।
आयु (Age) –
इस रोजगार सूचना पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित किया गया है ।
* आयु एवं आयु में छूट संबंधी जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें।
आवेदन/परीक्षा शुल्क (Application/Exam Fee) -
* आवेदन/परीक्षा शुल्क संबंधी जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें।
आवेदन कैसे करें (How to Apply) –
इस रोजगार सूचना पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निर्धारित प्रारूप में आवेदन तैयार कर अंतिम तिथि के पूर्व विभाग को उचित माध्यम से प्रेषित करना होगा।
* इस रोजगार पद पर आवेदन करने संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अनुसरण करें।
महत्वपूर्ण तिथि एवं कार्यक्रम (Important Date & Schedule)-
विभाग में आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 24 नवम्बर 2016
आवेदन की अंतिम तिथि – 15 दिसम्बर 2016
चयन प्रक्रिया (Selection Process) -
इस रोजगार पद पर चयन हेतु विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा/दस्तावेज सत्यापन/ साक्षात्कार (जो भी लागू हो) आयोजित की जा सकेगी, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जा सकेगा।
* चयन प्रक्रिया संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन देखें।
Nt Computer Bodtara Kala
8889806831,8085814239
No comments:
Post a Comment